फेस्टिव सीजन में सभी ऑटो कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर अच्छा-खासा ऑफर दे रही है। महिंद्रा (Mahindra) अपनी फुल साइज SUV कार Mahindra Alturas पर काफी डिस्काउंट दे रही है।

ऑटो डेस्क। फेस्टिव सीजन में सभी ऑटो कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर अच्छा-खासा ऑफर दे रही है। महिंद्रा (Mahindra) अपनी फुल साइज SUV कार Mahindra Alturas पर काफी डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर कंपनी 3.06 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2.2 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट
महिंद्रा (Mahindra) की इस कार पर 2.20 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, 80 हजार रुपए से ज्यादा के दूसरे बेनिफिट भी मिल रहे हैं। इसमें एक्सचेंज ऑफर और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

महिंद्रा KUV NXT 100 पर डिस्काउंट
महिंद्रा की KUV NXT 100 पर इस महीने में 62,000 रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है। डिजाइन और सिटिंग कन्फिग्युरेशन के मामले में यह कार दूसरी कारों से अलग है। इस कार को अक्टूबर महीने में खरीदने पर 62,000 रुपए की बचत की जा सकती है। वैसे, अब समय कम रह गया है। 

महिंद्रा XUV 500 
इस कार पर भी कंपनी इस महीने में डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार को कंपनी ने पहली बार साल 2011 में लॉन्च किया था। कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन 2 बार ला चुकी है। अगले साल इस कार का न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च किया जाने वाला है। अक्टूबर में इस कार की खरीद पर 57,000 रुपए की बचत की जा सकती है।