जापान की ऑटोमेकर कंपनी सुजुकी (Suzuki) ने अपनी नई हाइब्रिड मल्टी पर्पस व्हीकल  Suzuki Solio Bandit को लॉन्च कर दिया है। भारत में भी यह कार जल्द ही लॉन्च होगी।  

ऑटो डेस्क। जापान की ऑटोमेकर कंपनी सुजुकी (Suzuki) ने अपनी नई हाइब्रिड मल्टी पर्पस व्हीकल Suzuki Solio Bandit को लॉन्च कर दिया है। जापान में इसकी शुरुआती कीमत 2,006,400 येन (करीब 14.2 लाख रुपए) है। भारत में भी यह कार जल्द ही लॉन्च होगी। इसके टॉप वेरियंट की कीमत 2,131,800 येन (करीब 15.09 लाख रुपए) है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिजाइन और स्टाइल
यह मल्टी पर्पस व्हीकल (MPV) डिजाइन और स्टाइल के मामले में खास है। इसमें मोटे क्रोम बॉर्डर के साथ फ्रंट ग्रिल और स्लीक एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल बेहद अट्रैक्टिव हैं। इसके साथ ही इसमें राउंड फॉग लैंप्स और ट्रेंडी अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

डुअल टोन कलर में कंपनी ने किया पेश
सुजुकी ने Solio Bandit को मोनोटोन और डुअल टोन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस कार का इंटीरियर भी डुअल टोन में है। कंपनी ने इस कार के फ्रंट पैसेंजर सीट और रियर पैसेंजर सीट में कम्फर्ट का खास ख्याल रखा है। इस कार पूरी तरह ऑटोमैटिक एसी है। इसमें 9 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगा है। सुजुकी सोलियो बैंडिट में कीलेस एंट्री, पावर स्टीयरिंग, स्लाइडिंग डोर, ड्राइवर-पैसेंजर सीट हीटर के साथ ही 6 स्पीकर भी लगे हैं। इसमें आगे की साइड के दोनों सीट एडजस्टेबल हैं।

इंजन पावर और माइलेज
Suzuki Solio Bandit में 1.2 लीटर का गैसोलीन इंजन लगा है। यह 6,000 rpm पर 91 ps की मैक्सिमम पावर और 6,000 rpm पर 118 nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका DC synchronous motor 3.2 ps की पावर और 50 nm टॉर्क जनरेट करता है। सुजुकी ने इस कार में 3 राइटिंग मोड दिए हैं, जो Urban, Suburban और Highway हैं। इसके दोनों वेरियंट की माइलेज 15.3 kmpl से 21.1 किलोमीटर प्रति घंटे तक की है।