भारतीय महिलाएं दुनिया में किसी से कम नहीं है। इस बात को साबित किया है महाराष्ट्र के सतारा जिले में जन्मीं सुरेखा यादव ने। उनके नाम भारत ही नहीं एशिया की पहली महिला लोको पायलट है। विश्व महिला दिवस के खास मौके पर जानिए उनकी कहानी। 

ऑटो डेस्क. दुनिया भर में विश्व महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। बीते कुछ सालों में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना नाम कमाया हैं। घर से लेकर देश की बागडोर संभालने को लेकर महिलाएं अव्वल हैं। महिला दिवस के खास मौके पर हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है, जो देश की पहली महिला लोको पायलट बनी है। उनका नाम सुरेखा यादव है। वह भारत की भारत की ही नहीं एशिया की पहली महिला ट्रेन चालक है। इसके साथ-साथ वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली महिला भी बनी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुरेखा एशिया की पहली महिला लोको पायलट

सुरेखा यादव भारत की ही नहीं एशिया महाद्वीप में ट्रेन चलाने वाली पहली महिला लोको पायलट है। उन्होंने साल 1989 में पहली बार ट्रेन चलाई थी। उनके इस कारनामे से उनका नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। इनसे पहले भारतीय रेल में कोई दूसरी कोई महिला लोको पायलट नहीं थी।

वंदे भारत ट्रैक पर दौड़ा सुरेखा आई सुर्खियों

देश की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव पहली महिला लोको पायलट वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली पहली महिला है। उन्होंने 13 मार्च 2023 को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई थी। उन्होंने सेमी हाईस्पीड ट्रेन सोलापुर से मुंबई के बीच चलाई थी।

उन्होंने इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि 1989 में मेरी नियुक्ति हुई थी। मैं बीते 34 साल से काम कर रही हूं। मुझे मेरे माता-पिता और सास-ससुर का पूरा सहयोग मिला। मेरे पिता ने मुझे बेहतर शिक्षा दी जिसकी वजह से मैंने यह उपलब्धि हासिल की। वंदे भारत ट्रेन मुंबई लाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं।

महाराष्ट्र में जन्मी सुरेखा समाज में बनी मिसाल

सुरेखा का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। उन्होंने सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। सुरेखा यादव सभी के लिए एक मिसाल बनी है। उन्होंने साबित किया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें…

Woman's Day : विदेशी कंपनियों में इन भारतीय महिलाओं का दबदबा, हैं सबसे पावरफुल CEOs

Women Day Special: महिलाएं करें खुद का कारोबार, पाएं 1 करोड़ तक का लोन