बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के रूप में राजीव बजाज की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

नई दिल्ली: बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के रूप में राजीव बजाज की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई। कंपनी ने बीएसई को बताया, “कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राजीव बजाज, जिनका पांच साल का कार्यकाल 31 मार्च 2020 को खत्म हो रहा है, को एक अप्रैल 2020 से पांच साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।”

उनकी इस नियुक्ति के लिए कंपनी की आगामी आमसभा में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)