Bajaj Auto ने commercial vehicles  की सेल में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। बीते माह बजाज के ऑटो और दूसरे व्यवसायिक वाहनों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं पैंसेजर वाहन की सेल में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

ऑटो डेस्क, Big drop in sales of Bajaj Auto : बजाज ऑटो के लिए नवंबर 2021 थोड़ी खुशी थोड़ा गम वाला रहा है। बीते महीने बजाज ऑटो की पैंसेजर वाहन की सेल में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कंपनी के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। बजाज की कुल बिक्री पिछले फाइनेंसियल ईयर की तुलना में 422240 यूनिट से घटकर 379276 यूनिट रह गई है। कोरोना संकट से उबरने के बाद देश में मारूति सुजुकी, टाटा, हीरो, महिंद्रा (Maruti Suzuki, Tata, Hero, Mahindra) समेत अधिकतर विदेशी कंपनियों ने जमकर बिक्री की है। वहीं दिवाली सीजन होने के बावजूद बजाज ऑटो बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमर्शियल वाहनों की सेल में जबरदस्त बढ़ोतरी
बजाज ऑटो ने कमर्शियल वाहनों की सेल में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। बीते माह बजाज के ऑटो और दूसरे व्यवसायिक वाहनों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल इसी महीने में बजाज ने 37,247 यूनिट्स की सेल की थी, इस साल ये आंकड़ा बढ़कर 40,803 यूनिट्स हो गया है। बजाज के पैसेंजर व्हीकल की सेल में गिरावट आई है, लेकिन उसने व्यवसायिक वाहनों की बिक्री बढ़ाकर ये अंतर पाट दिया है। 

 घरेलू सेल में 20 प्रतिशत की कमी
बजाज ऑटो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसकी बीते महीने घरेलू सेल में 20 प्रतिशत की कमी आई है। कंपनी के बयान के मुताबिक बीते साल नवंबर में 1,98,933 यूनिट सेल की गई थी, जो इस साल घटकर 158755 रह गई हैं। बीते महीने नवंबर में बजाज के एक्सपोर्ट में मामूली कमी देखी गई है। बजाज के निर्यात में बीते माह 1 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर माह में बजाज ने 2,20,521 यूनिट निर्यात की हैं, वहीं पिछले साल इसी महीने में 2,23,307 यूनिट्स की सेल की थी।

ये भी पढ़ें-
Bajaj ला रहा नया Electric Scooter, Ola S1 सहित नामी कंपनियों के ईवी को देगा कड़ी टक्कर
Maruti Suzuki की कारों के इंजन से आ रहा अजीब साउंड, ग्राहकों ने बताया Unusual vibrations, सर्विस
आप भी तलाश कर रहे हैं सस्ता Electric Scooter, स्पेसिफिकेशन, फीचर, कीमत सहित देखें ये 5 बेस्ट
दुनिया की सबसे बड़ी Car manufacturing company के उत्पादन में बड़ी गिरावट, Omicron variants ने
Honda cruiser bike का बदल गया रंग-रूप, देखें इसके बेमिसाल फीचर्स और दमदार इंजन की खूबियां
Volkswagen Tiguan Facelift SUV ब्रांड इंडिया 2.0 के तौर पर की जाएगी लॉन्च, भारत के इस शहर में लगाई