MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Bikes
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन 5 बातों का बांध लें गांठ, बाद में नहीं होगा पछतावा

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन 5 बातों का बांध लें गांठ, बाद में नहीं होगा पछतावा

Electric Scooter Best Buying Tips: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से आप अपने लिए एक अच्छा ऑप्शन तलाश सकते हैं। आईए हम आपको बताते हैं, कि नया स्कूटर लेते समय किन बातों का ध्यान रखें। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jul 25 2025, 09:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती पॉपुलैरिटी
Image Credit : ola

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती पॉपुलैरिटी

इलेक्ट्रिक वाहनों की पॉपुलैरिटी आज के समय में काफी ज्यादा हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल के मुकाबले इन वाहनों को काफी ज्यादा किफायती माना जा रहा है। कई लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदना पसंद करते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है, कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां कम खर्च करवाती हैं और पर्यावरण के लिए अच्छे होते हैं।

28
इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंफ्यूजन
Image Credit : meta ai

इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंफ्यूजन

कई कस्टमर्स इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने से पहले काफी ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं। कई लोगों के मन में या कन्फ्यूजन होती है, कि इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना सही होगा या गलत? और अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें, तो कौन-सा सबसे बेस्ट होगा? अगर आपके दिमाग में भी कुछ ऐसा है, तो चलिए इसके हम दूर करते हैं।

Related Articles

Related image1
ये रही Bajaj की 5 सबसे महंगी मोटरसाइकिल, आपके बजट में कौन-सी होगी बेस्ट?
Related image2
TVS की 5 सबसे सस्ती टू व्हीलर, आपके बजट में कौन-सी होगी फिट?
38
इन 5 बातों का रखें ध्यान
Image Credit : meta ai

इन 5 बातों का रखें ध्यान

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप अपने लिए बेस्ट स्कूटर खरीद सकें। आईए उन बातों पर अब नजर डालते हैं।

48
बैटरी और रेंज
Image Credit : ola

बैटरी और रेंज

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले सबसे पहले चीज दिमाग में रखें, कि गाड़ी की बैटरी और रेंज कैसा है। आपको यह कंफर्म कर लेना चाहिए, कि एक बार बैटरी फुल चार्ज करने पर स्कूटर कितने किलोमीटर तक चल पाएगा। कई कंपनियां अपने स्कूटरों पर 100 किलोमीटर से अधिक की रेंज देती हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज उसकी बैटरी पर निर्भर करती है।

58
स्पीड
Image Credit : tvs

स्पीड

इलेक्ट्रिक स्कूटर में दूसरी सबसे बड़ी चीज उसकी स्पीड होती है। कई कंपनियों की स्कूटर 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। वहीं, कई स्कूटर 100 से कम की स्पीड ऑफर करती हैं। अगर आपको रोजाना काम के लिए स्कूटर का इस्तेमाल करना है, तो हाई स्पीड वाले स्कूटर लेना ही सही ऑप्शन हो सकता है।

68
चार्जिंग टाइम
Image Credit : tvs

चार्जिंग टाइम

इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने से पहले आप यह सुनिश्चित कर लें, कि उसकी बैटरी कितनी देर में फुल चार्ज हो जाएगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण करने वाली कंपनियां स्वैपेबल, रिमूवेबल और फिक्स्ड बैटरी ऑप्शन देती हैं। स्वैपेबल बैटरी देने वाली कंपनी आप कुछ शहरों में बैटरी स्वैपिंग सुविधा देती हैं, जहां पर आप डिस्चार्ज हुई बैटरी के बदले में फुल चार्ज वाली बैटरी ले सकते हैं। रिमूवेबल बैटरी में आपको बैटरी निकाल कर चार्ज करना होगा, जबकि फिक्स्ड वाले में बैटरी नहीं निकलती है।

78
ब्रांड
Image Credit : stockPhoto

ब्रांड

एक पॉपुलर ब्रांड का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि उनकी सर्विस काफी बेहतर होती है। ब्रांड वाले स्कूटर के पार्ट्स आपको आसानी से मिल जाएंगे। स्कूटर की रिपेयरिंग और सर्विसिंग में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।

88
आफ्टर-सेल्स सर्विस
Image Credit : meta ai

आफ्टर-सेल्स सर्विस

इलेक्ट्रिक स्कूटर एक नई टेक्नोलॉजी है, इसलिए अच्छी आफ्टर-सेल्स सर्विस बेहद जरूरी है। इसके अलावा कीमत और बजट भी एक बड़ा फैक्टर होता है। ऐसे में आफ्टर-सेल्स सर्विस पर आपको ध्यान देना बेहद चाहिए।

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
बाइक समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फूल टैंक में 800 KM यात्रा! ₹5000 डाउन पेमेंट में लाएं घर Bajaj Platina 100; EMI सिर्फ इतनी
Recommended image2
80kmpl माइलेज, 5 साल वारंटी! ये है TVS की सबसे सस्ती Bike, कीमत जानकर खरीदने का करेगा दिल
Recommended image3
KTM 390 Adventure Offer: कस्टमर को कंपनी दे रही जबरदस्त न्यू ईयर सरप्राइज
Recommended image4
Royal Enfield की इन पॉपुलर बुलेट्स की कीमतों में इजाफा, ये है वजह
Recommended image5
Triumph 400cc बाइक्स पर जबरदस्त ऑफर!
Related Stories
Recommended image1
ये रही Bajaj की 5 सबसे महंगी मोटरसाइकिल, आपके बजट में कौन-सी होगी बेस्ट?
Recommended image2
TVS की 5 सबसे सस्ती टू व्हीलर, आपके बजट में कौन-सी होगी फिट?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved