जून 2025 में कावासाकी निंजा 650 बाइक पर ₹25,000 तक की छूट। 649cc इंजन, दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत। अधिक जानकारी के लिए नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।

क्या आप आने वाले दिनों में एक नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हाँ, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जापानी की लोकप्रिय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक निंजा 650 पर 2025 जून के महीने में बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस दौरान कावासाकी निंजा 650 खरीदने पर ग्राहक ₹25,000 तक की बचत कर सकते हैं। इस छूट के बारे में अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नज़दीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं कावासाकी निंजा 650 के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत पर।

बाइक का इंजन दमदार है। इसके पावरट्रेन की बात करें तो कावासाकी निंजा 650 में 649cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,000 rpm पर अधिकतम 67 bhp का पावर और 6,700 rpm पर 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। भारतीय बाजार में कावासाकी निंजा 650 की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.27 लाख है।

बाइक को स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है। इसका वज़न 196 किलोग्राम (कर्ब) है। यह 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिसमें 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक हैं। मोटरसाइकिल में आगे की तरफ 300mm ड्यूल डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 220mm रोटर मिलता है। बाजार में कावासाकी निंजा 650 का सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी ट्रायम्फ डेटोना 660 है।

ध्यान दें, ऊपर बताई गई छूट अलग-अलग प्लेटफॉर्म के माध्यम से वाहनों पर उपलब्ध हैं। ऊपर बताई गई छूटें देश के अलग-अलग राज्यों, अलग-अलग इलाकों, हर शहर, डीलरशिप, स्टॉक, रंग और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। यानी यह छूट आपके शहर या डीलर पर ज़्यादा या कम हो सकती है। ऐसे में वाहन खरीदने से पहले अपने नज़दीकी स्थानीय डीलर से सटीक छूट और अन्य जानकारी के लिए संपर्क ज़रूर करें।