Royal Enfield 2025 Hunter 350: रॉयल एनफील्ड कंपनी ने हंटर 350 को नया कलर विकल्प ग्रेफाइट ग्रे में पेश किया है। अब यह बाइक मिड वेरिएंट में तीन कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में उपलब्ध है। इसमें दमदार इंजन और धांसू फीचर्स मिलते हैं। 

ऑटोमोबाइल डेस्क: रॉयल एनफील्ड की मोस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों में से एक हंटर 350 नए अवतार में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने 2025 हंटर 350 को नया कलर विकल्प ग्रेफाइट ग्रे में पेश किया है। इस नए शेड के आने से इस बाइक के मिड वेरिएंट में अब 3 कलर ऑप्शंस हो चुके हैं। इससे पहले इस बाइक के दो कलर विकल्प रियो व्हाइट और डेपर ग्रे मौजूद थे। हंटर 350 बाइक के अब मार्केट में कुल 7 कलर ऑप्शन हो गए हैं। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ग्रेफाइट ग्रे की कीमत पौने दो लाख रुपए के करीब है। कस्टमर्स इसे नियर बाय रॉयल एनफील्ड स्टोर, कंपनी की एप्लीकेशन या ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं।

Hunter 350 Graphite Grey का डिजाइन कैसा है?

Royal Enfield Hunter 350 बाइक के डिजाइन में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन ग्रेफाइट ग्रे कलर लुक इस बाइक को फ्रेश लुक देता है। मैट फिनिश के साथ इसका स्टाइल सिंपल लेकिन आधुनिक दिख रहा है। मोटरसाइकिल में नियॉन येलो एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो स्ट्रीट ग्रैफिटी आर्ट से प्रेरित लग रहा है। यह बाइक को एक अलग ही लुक दे रहा है।

Hunter 350 Graphite Grey का इंजन कैसा है?

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey के इंजन में भी कोई नया अपडेट देखने को नहीं मिला है। इसमें 349cc का जे सीरीज इंजन लगाया गया है, जो बाकियों में भी देखने को मिलता है। यह इंजन 20.2 bhp पावर और 27 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसका इंजन शहर और हाइवे दोनों सड़कों पर बेहतर परफॉर्मेंस करने की क्षमता रखता है।

ये भी पढ़ें- जल्द आ रही क्रूज कंट्रोल सिस्टम वाली हीरो की धांसू बाइक, फीचर्स देख बन जाएंगे फैन

Hunter 350 Graphite Grey में क्या फीचर्स मिलेंगे?

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के अन्य मॉडलों की तरह इस वैरिएंट में भी एलईडी हैंडलैंप, ट्रिपर पॉट और टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स आपको मिलेंगे। यह आपकी राइड को काफी शानदार और आरामदायक बनाएंगे। इस साल की स्टार्टिंग में कंपनी ने इसका ग्राउंड क्लियरेंस 10mm बढ़ाया था। इससे इस बाइक को राइड करना और आसान हो गया है।

Hunter 350 Graphite Grey की कीमत कितनी है?

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के ग्रेफाइट ग्रे कलर लेने के लिए आपको 1,76,750 रुपए देने होंगे। इसके अलावा यह हंटर 6 और भी कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में आती है। इसमें आपको लंदन रेड, टोक्यो ब्लैक, रेबेल ब्लू, रियो व्हाइट, फैक्ट्री ब्लैक और डैपर ग्रे कलर शामिल हैं। इन बाइक्स की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपए हैं।

ये भी पढ़ें- टैंक फुल होने पर 780 किलोमीटर चलने वाली बाइक, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स... कीमत सिर्फ इतनी