TVS Jupiter 110: माइलेज, फीचर्स और कीमत के मामले में TVS Jupiter 110 कैसा है? जानिए इसके इंजन, स्पेसिफिकेशन और सेफ्टी फीचर्स की पूरी जानकारी।
Automobile Desk: स्कूटर फैमिली के लिए टीवीएस मोटर्स की मोस्ट पॉपुलर जुपिटर 110 सबसे बेस्ट माना जाता है। TVS Jupiter 110 अपने धांसू लुक, बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के चलते ग्राहकों की फर्स्ट चॉइस बनी हुई है। घरेलू बाजार में इसके टक्कर देने वाली एकमात्र होंडा एक्टिवा है। चलिए हम आपको इस स्कूटर की पूरी खासियत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
TVS Jupiter 110 इंजन और क्षमता
TVS Jupiter 110 में 113.3cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है। CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 7.91 bhp की पावर और 9.2 nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें IGO एसिस्ट माइक्रो सिस्टम लगा हुआ है, जो ओवरटेकिंग के समय अधिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 kmph है।
TVS Jupiter 110 माइलेज
TVS Jupiter 110 माइलेज के मामले में भी काफी जबरदस्त है। कंपनी के दावे के मुताबिक, iGO एसिस्ट और ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर वाला यह स्कूटर 10 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देता है। कंपनी के द्वारा क्लेमड माइलेज 52 kmpl है। 5.1 लीटर फ्यूल टैंक के साथ यह स्कूटर लगभग 260 km तक जाने में सक्षम है।
iPhone 16 से भी सस्ता EV Scooter हुआ लॉन्च, प्राइस और धांसू फीचर्स देख हो जाएंगे फैन
TVS Jupiter 110 फीचर्स
New TVS Jupiter 110 पूरी तरह से आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें आपको फर्स्ट इन क्लास और बेस्ट इन क्लास फीचर्स मिलते हैं। आईए उसपर नजर डालते हैं।
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- ब्ल्यूटूथ कनेक्टिवटी
- टर्न नेविगेशन
- कॉल और मैसेज अलर्ट
- वेदर अपडेट
- राइड स्टैटीस्टिक
- iGO एसिस्ट टेक्नोलॉजी
- फ्रंट फ्यूल फिलर
- 33 लीटर अंडर सीट स्टोरेज
- LED हैडलैंप
- इनफिनिटी लाइट बार्स
TVS Jupiter 110 स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस जबरदस्त TVS Jupiter 110 स्कूटर को मिडिल क्लास फैमिली, स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वाले लोगों ध्यान में रखते हुए निर्माण किया है। आईए इसके स्पेसिफिकेशन को समझते हैं।
- इंजन 113.3 cc, फ्यूल इंजेक्टेड
- पावर 8PS
- टॉर्क 9.2 NM (iGO के साथ 9.8 Nm)
- ट्रांसमिशन CVT ऑटोमैटिक
- माइलेज 50 से 52 km/l
- फ्यूल टैंक 5.1 लीटर
- स्टोरेज 33 लीटर अंडरसीट
- ब्रेकिंग CBS, डिस्क/ड्रम
- वजन 106 केजी लगभग
- टॉप स्पीड 82 km/h
TVS Jupiter 110 सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने इस TVS Jupiter 110 में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। इसमें एक से बढ़कर एक धांसू सेफ्टी फीचर्स लगाए गए हैं। आईए देखते हैं कि क्या-क्या लगाया गया है?
- सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम (SBT)
- साइड स्टैंड इंडिकेटर
- इंजन इन्हीबेटर
- इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग सिस्टम
- फ्रंट डिस्क ब्रेक
- हैजर्ड लैंप
- टर्न सिग्नल
TVS Jupiter 110 प्राइस
TVS Jupiter 110 की कीमत पर नजर डालें, तो घरेलू मार्केट में इसका प्राइस 76,691 से लेकर 90,441 रुपए (एक्स शो रूम, दिल्ली) तक है। इसमें आपको चार वेरिएंट्स (Drum-OBD 2B, Drum Alloy-OBD 2B, Jupiter SmartXconnect Drum OBD 2B, SmartXconnect Disc -OBD 2B) मिलेंगे।
