MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • 5th जनरेशन से लेकर हाइड्रोजन फ्यूल से चलने तक...इस महीने आ रही हैं एक से बढ़कर एक फीचर्स वाली कार, देखें Photos

5th जनरेशन से लेकर हाइड्रोजन फ्यूल से चलने तक...इस महीने आ रही हैं एक से बढ़कर एक फीचर्स वाली कार, देखें Photos

ऑटो डेस्क : मार्च का महीना शुरू हो गया है। कार का शौक रखने वालों के लिए यह माह खास होने जा रहा है। इस मंथ एक से बढ़कर एक धांसू कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इनमें अल्ट्रोज रेसर, होंडा सिटी, हैरियर से लेकर मर्सिडीज तक शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट..

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Mar 01 2023, 10:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Google

Tata Altroz Racer
इस महीने टाटा की फेमस कार अल्ट्रोज का नया वैरिएंट लॉन्च होने जा रहा है। इस कार का नाम अल्ट्रोज रेसर है। 2 मार्च को इस कार को कंपनी मार्केट में उतार सकती है। कार के इंटीरियर में एक नया 10.25 इंच का टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल इंसट्रूमेंट क्लस्टर कंपनी ने लगाया है। ट्रांसमिशन के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स भी दिए गए हैं। 1.2 लीटर टर्बो-चार्ज इंजन के साथ आने वाली इस कार की कीमत 10 लाख रुपए तक हो सकती है।
 

25
Image Credit : Google

Honda City 2023
होंडा सिटी इंडिया पॉपुलर प्रीमियम सेडान की फेसलिफ्ट वर्जन इस महीने लॉन्च करने जा रही है। डीलरशिप लेवल पर इसकी बुकिंग भी हो रही है। 2 मार्च, 2023 को कार मार्केट में आ सकती है।इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं होगा। भारतीय मार्केट में यह कार 12 लाख रुपए तक मिलेगी।

35
Image Credit : Google

Tata Harrier 2023
इसी महीने में टाटा की एक और कार लॉन्च होने जा रही है। टाटा हैरियर 2023 की बुकिंग चल रही है। कार 5 मार्च को लॉन्च हो सकती है। यह कार 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसमें रॉयल ब्लू, ट्रॉपिकल मिस्ट, कैलीप्सो रेड, डेटोना ग्रे और ऑर्कस व्हाइट का ऑप्शन मिलेगा। यह कार का एंट्री-लेवल वैरिएंट होगा। इसमें जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे। कार की कीमत करीब 15 लाख रुपए होगी।

45
Image Credit : Google

Lexus RX 2023
लेक्सस की इलेक्ट्रिक कार भी इस महीने सड़कों पर दौड़ती दिखाई देगी। लेक्सस आरएक्स 2023 के दो वैरिएंट लॉन्च होने जा रहे हैं। सेफ्टी फीचर्स के साथ कार में कई जबरदस्त नए अपडेट किए गए हैं। कंपनी इसे 5th जनरेशन कार बता रही है।15 मार्च को यह कार लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपए तक हो सकती है।
 

55
Image Credit : Google

Hyundai Nexo
हुंडर की पहली फ्यूल सेल कार नेक्सो भी इसी महीने में आपको सामने आ सकती है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जो हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलेगी। इसमें 95 kW हाइड्रोजन फ्यूल सेल और 40 kWh का बैटरी पैक कंपनी ने दिया है। 15 मार्च को लॉन्च होने जा रही इस कार की कीमत 65 लाख रुपए तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें
Photos : मिडिल क्लास के लिए आ गई सस्ती E-Car, सिंगल चार्ज में 320KM की रेंज, कीमत 11.50 लाख

Photos : छोटी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये पांच सेडान, 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं, सामान रखने का भी ऑप्शन

 

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved