होंडा भारत में तीन नई SUVs लॉन्च करने वाली है - एलिवेट ईवी, ZR-V हाइब्रिड और एक 7-सीटर SUV। जानिए इनकी खूबियाँ और लॉन्च डेट।

Honda Launching 3 New SUV: भारत में SUV सेगमेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है। देश में कुल कार बिक्री में SUV का हिस्सा 50% से ज्यादा है। इसे देखते हुए होंडा कई नई SUV मॉडल लॉन्च करने वाली है। आइए इन तीन SUVs के बारे में जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

होंडा एलिवेट ईवी
होंडा अपनी पॉपुलर SUV एलिवेट का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने वाली है। 2026 तक एलिवेट ईवी भारत में लॉन्च होगी। एलिवेट SUV पर बेस्ड होने के कारण इसका नाम और स्टाइल अलग होगा। रेंज के बारे में अभी जानकारी नहीं है।

होंडा ZR-V हाइब्रिड
2026 की शुरुआत में होंडा ZR-V का ग्लोबल मॉडल भारत में आएगा। इसे CBU रूट से बेचा जाएगा। इसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD सिस्टम होगा। इसके अलावा, 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला हाइब्रिड वर्जन भी मिलेगा।

होंडा 7-सीटर SUV
2027 तक होंडा एक नई 7-सीटर SUV लॉन्च करेगी। इसका मुकाबला टाटा सफारी, महिंद्रा XUV700 और हुंडई अल्काजार से होगा। इसे एलिवेट और CR-V के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा।

होंडा की बिक्री के आंकड़े
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अप्रैल 2025 में कुल 4,871 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें 3,360 घरेलू और 1,511 एक्सपोर्ट यूनिट्स शामिल हैं। अप्रैल 2024 में होंडा ने 4,351 घरेलू और 6,516 एक्सपोर्ट यूनिट्स बेची थीं। इससे घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री में गिरावट दिखती है।