कोरोना महामारी को देखते हुए भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में तमाम काम-धंधे ठप हैं। बड़ी कंपनियां बंद है। लेकिन अब सरकार के निर्देश के बाद भारत की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपने प्लांटों में प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। 


ऑटो डेस्क. कोरोना महामारी को देखते हुए भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में तमाम काम-धंधे ठप हैं। बड़ी कंपनियां बंद है। लेकिन अब सरकार के निर्देश के बाद भारत की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपने प्लांटों में प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंपनी ने बयान जारी कर दी जानकारी
बतादें कि 23 मार्च से ही सभी कंपनियों ने अपने प्लांट को बंद कर दिया था। ऐसे में 6 हफ्तों के बाद अब फिर से वाहन निर्माण का काम शूरू किया गया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि सरकार ने जो दिशा निर्देश और गाइडलाइन जारी किए हैं उसके तहत प्लांटो में वाहनों का प्रोडक्शन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। 

इन जगहों पर शुरू हुआ प्रोडक्शन वर्क
कंपनी ने गुरूग्राम, धरौहरा, उत्तराखंड, हरिद्वार और नेमराना में प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया है। इस दौरान सभी केवल आवश्यक कर्मचारी ही काम पर आएंगे। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसके अलावा मुंबई में स्थित कंपन के रिसर्च एंड डेवलेप्मेंट सेंटर जिसे सेंटर ऑफ इनोवेशन टेक्नोलॉजी के नाम से भी जाना जाता है उसे भी दोबारा शुरु करने की अनुमति मिल गई है।