होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसाआई) बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप वाली एक्टिवा 125 स्कूटर की कुछ इकाइयां वापस मंगा रही है

नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसाआई) बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप वाली एक्टिवा 125 स्कूटर की कुछ इकाइयां वापस मंगा रही है। कूलिंग फैन कवर और तेल गेज बदलने को लेकर कंपनी यह स्कूटर वापस मंगा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार उत्पाद गुणवत्ता और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए होंडा अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप इन वाहनों के कूलिंग फैन कवर और तेल गेज बदलेगी।

एचएमएसआई ने ग्राहकों से अपने वाहन कंपनी के डीलरों के पास ले जाने का आग्रह किया है। वापस बुलाए गए इन वाहनों में यह सुधार बिना कोई शुल्क लिये किया जाएगा।