हुंडई मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड-19 संकट से लड़ने के लिए पीएम-केयर्स फंड में सात करोड़ रुपये का दान दिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा की ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में हम इस महामारी से लड़ने के लिए भारत को हर संभव मदद जारी रखेंगे

ऑटो डेस्क: हुंडई मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड-19 संकट से लड़ने के लिए पीएम-केयर्स फंड में सात करोड़ रुपये का दान दिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा की ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में हम इस महामारी से लड़ने के लिए भारत को हर संभव मदद जारी रखेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दक्षिण कोरिया से जांच किट भी मंगवाएगी कंपनी

हुंडई ने राहत कोषों में दान देने के अलावा कई और स्तर पर कोरोना वायरस चुनौती से निपटने के लिए पहलें शुरू की हैं। इसमें दक्षिण कोरिया से जांच किट, वेंटिलेटर बनाने में मदद, PPE, मास्क और अन्य मेडिकल सप्लाई का आयात शामिल है।

तमिलनाडु में पांच करोड़ रुपये का योगदान 

इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान किया था। कंपनी ने बताया कि उसकी CSR (कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी) यूनिट हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने यह राशि दी है। 

गौरतलब है की कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई कंपनियां केंद्र और राज्य के राहत कोष में दान देने के लिए आगे आयी हैं। इसमें बजाज, मारुती,महिंद्रा,TVS जैसी कंपनियां शामिल हैं।

(फाइल फोटो)