मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को बताया कि देशव्यापी बंद के मद्देनजर गुजरात स्थित सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड (एसएमजी) के संयंत्र 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे


नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को बताया कि देशव्यापी बंद के मद्देनजर गुजरात स्थित सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड (एसएमजी) के संयंत्र 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कोविड-19 महामारी पर सरकार के ताजा निर्देशों के बाद यह फैसला किया गया कि एसएमजी अपने संयंत्रों में बंदी की अवधि को 14 अप्रैल तक बढ़ाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले कंपनी ने 31 मार्च 2020 तक विनिर्माण को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी।

एसएमजी ठेके पर मारुति सुजुकी इंडिया के लिए कारों का विनिर्माण करती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)