मिनी ने भारत में कूपर एस विक्टरी एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 57.50 लाख रुपये है। यह 1965 की रैली जीत का जश्न मनाता है। इसका 2.0-लीटर टर्बो इंजन 204 HP पावर देता है और यह 6.6 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ती है।
स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए मशहूर कार कंपनी मिनी (Mini) ने भारत में अपनी स्पेशल एडिशन कार, मिनी कूपर एस विक्टरी एडिशन (Mini Cooper S Victory Edition) लॉन्च कर दी है। इस लिमिटेड एडिशन कार की एक्स-शोरूम कीमत 57.50 लाख रुपये है। यह मॉडल 1965 की मशहूर मोंटे कार्लो रैली में मिली ऐतिहासिक जीत की याद में बनाया गया है। चलिए, इसकी खासियतों पर एक नजर डालते हैं।
मन मोह लेने वाली है डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो पहली नजर में ही यह कार आपका दिल जीत लेगी। इसका चिली रेड कलर, सफेद धारियां और '52' रेसिंग नंबर इसे एक असली रेसिंग लुक देते हैं। कार पर '1965' का बैज और 18-इंच के JCW अलॉय व्हील्स इसकी स्पोर्टी पहचान को और भी मजबूत बनाते हैं। इसकी पैनोरमिक ब्लैक रूफ इसे एक प्रीमियम टच देती है।
कंपनी ने इंटीरियर में रेट्रो और मॉडर्न फीचर्स का बेहतरीन तालमेल बिठाया है। इसमें JCW स्पोर्ट्स सीटें, 1965 बैजिंग और एक बड़ा 240mm का गोल OLED टचस्क्रीन शामिल है, जो नए मिनी OS 9 पर चलता है। इसके अलावा, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे काफी हाई-टेक बनाते हैं।
Mini Cooper S Victory Edition में क्या हैं फीचर्स
परफॉर्मेंस के मामले में भी मिनी कूपर एस विक्टरी एडिशन का कोई जवाब नहीं। इसमें 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 204 HP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 242 किलोमीटर प्रति घंटा है। अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं। जो लोग एक यूनिक डिजाइन, शानदार विरासत और दमदार परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए मिनी कूपर एस विक्टरी एडिशन एक बेहतरीन कार है।


