कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोरोना मरीजों के अलावा जो दूसरे बीमारियों से ग्रसित रोगी है उन्हें भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाने की सुविधा तक नहीं मिल रही है

ऑटो डेस्क: कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोरोना मरीजों के अलावा जो दूसरे बीमारियों से ग्रसित रोगी है उन्हें भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाने की सुविधा तक नहीं मिल रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने ओला टैक्सी के साथ भागीदारी की है। जो गैर कोरोना मरीजों को अस्तपाल पहुंचाने के लिए मुफ्त सेवा देगी। इसके तहत ओला मरीजों को मुफ्त में अस्पताल पहुंचाने के लिए कैब सेवा उपलब्ध कराएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जरूरत हप तो वह 102 नंबर पर डायल कर 

कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि यदि किसी नागरिक को गैर-कोविड चिकित्सकीय जरूरत के लिए परिवहन की जरूरत है तो वह 102 नंबर पर डायल कर सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम मरीज के लिए एक कैब आवंटित करेगी। मरीज को मुफ्त में अस्पताल पहुंचाया जाएगा। 

कंपनी ने कहा कि वह ऐसे मरीजों जिन्हें कोविड-19 संक्रमण नहीं है, उन्हें परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रही है। इनमें जांच, डायलिसिस, कीमोथेरेपी के अलावा चोट लगने की वजह से घायल मरीज शामिल हैं।

प्रशिक्षित चालकों द्वारा किया जाएगा परिचालन 

ओला ने कहा कि वह मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा अनुभव उपलब्ध करा रही है। ओला कैब के चालकों के पास सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण मसलन मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध है। इस तरह की सेवाओं का परिचालन करने वाले विशेष रूप से प्रशिक्षित चालकों द्वारा किया जा रहा है।

पहले भी की है मदद 

बता दें कि Ola ने देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे 8 करोड़ रुपये कोरोना वायरस रिलीफ फंड में डोनेट किया है। इसके अलावा Ola ने कर्नाटक में सरकार और डॉक्टरों के आवागमन और कोरोना वायरस महामारी की रोकथामी से जुड़ी गतिविधियों के लिए 500 गाड़ियां दी है।

(फाइल फोटो)