टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री दिसंबर में तीन प्रतिशत कम होकर 97,348 इकाइयों पर आ गयी। इसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री दिसंबर में तीन प्रतिशत कम होकर 97,348 इकाइयों पर आ गयी। इसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू की वैश्विक बिक्री पिछले महीने 15 प्रतिशत गिरकर 34,526 इकाइयों पर आ गयी। इस दौरान यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 62,822 इकाइयों पर पहुंच गयी।

आलोच्य माह के दौरान जगुआर लैंड रोवर की 50,001 इकाइयों की बिक्री हुई। इसमें 12,742 जगुआर और 37,259 लैंड रोवर शामिल रहे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है)

(फाइल फोटो)