Tata Nexon Camo Features: नई टाटा नेक्सॉन कैमो 10 लाख रुपए से भी कम में लॉन्च हो गई है। जानिए इसके फीचर्स, यूनिक लुक और 1 खास फीचर, जो इसे खास बनाता है।
Tata Nexon Camo Edition: अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी गाड़ी भीड़ में सबसे अलग दिखे, तो टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नई Nexon Camo Edition आपके लिए दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए एडिशन की सबसे खास बात यह है कि इसमें कंपनी ने एक ऐसा धांसू और काम का फीचर दे दिया है, जो आमतौर पर 20 लाख रुपए से महंगी गाड़ियों में भी आसानी से नहीं मिलता। आइए जानते हैं कि इस नई गाड़ी में क्या कुछ नया है और इसके दाम कितने रखे गए हैं।
Tata Nexon Camo: कीमत और वेरिएंट्स
टाटा ने इस स्पेशल एडिशन को आम आदमी की पहुंच में रखते हुए काफी शानदार कीमत पर लॉन्च किया है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत सिर्फ 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह आपको पेट्रोल, डीजल और CNG..तीनों ही इंजन विकल्पों में कई अलग-अलग वेरिएंट्स में मिल जाएगी। इसकी रेंज बेस 'क्रिएटिव कैमो' से शुरू होकर टॉप 'फियरलेस+ ए पीएस' वेरिएंट तक जाती है।
टाटा नेक्सॉन कैमो का लुक और डिजाइन
यूनिक कलर्स
इसमें आपको दो बेहद खूबसूरत और नए रंग मिलते हैं, मुन्नार मिस्ट (Munnar Mist) और कूर्ग क्लाउड (Coorg Cloud)।
खास बैजिंग
गाड़ी के अगले हिस्से यानी फ्रंट फेंडर्स पर कैमो बैजिंग दी गई है। इसके अलावा अंदर की सीटों के हेडरेस्ट पर भी कैमो-थीम का खास काम किया गया है, जो इसे अंदर से भी काफी स्टाइलिश बनाता है।
आरामदायक इंटीरियर
इसके हाई वेरिएंट्स में आपको प्रीमियम लेदर जैसी सीट्स, हवादार (वेंटिलेटेड) फ्रंट सीट्स, पीछे की खिड़कियों के लिए सनशेड्स और बोलकर कंट्रोल होने वाली (वॉयस कमांड) बड़ी सनरूफ मिल जाती है। बेस मॉडल में भी ड्राइवर की सीट की ऊंचाई सेट करने का ऑप्शन और आगे की तरफ आर्मरेस्ट दिया गया है।
टाटा नेक्सॉन कैमो में वो 1 तगड़ा फीचर क्या है?
इस गाड़ी की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसका इंटीग्रेटेड डैशकैम (Integrated Dashcam) है, जो इसके 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है। यह डैशकैम लगातार रिकॉर्डिंग करता रहता है। अगर गाड़ी के साथ कोई अनहोनी या झटका (इम्पैक्ट) लगे, तो यह तुरंत वीडियो सेव कर लेता है। आप सीधे गाड़ी की स्क्रीन पर वीडियो देख सकते हैं, इसमें 256 जीबी तक यूएसबी स्टोरेज लगाने की जगह है और एक क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे अपने फोन में वीडियो ट्रांसफर भी कर सकते हैं। यह ऐसा तगड़ा फीचर है, जो बड़े मजे से सुरक्षा और शांति दोनों देता है।
टाटा नेक्सॉन कैमो के बेस वेरिएंट के फीचर्स
इसके अलावा बेस वेरिएंट में ही 360-डिग्री एचडी कैमरा, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले), 16-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी लाइट्स और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स भर-भर कर दिए गए हैं। टॉप मॉडल में आपको एडास (ADAS), जेबीएल के दमदार स्पीकर्स और सबवूफर भी मिलेंगे।
Tata Nexon Camo: इंजन और माइलेज
पेट्रोल इंजन: 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (लगभग 17 KMPL का माइलेज)
डीजल इंजन: 1.5-लीटर दमदार डीजल इंजन
CNG इंजन: 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल सीएनजी (करीब 24 KMPL का शानदार माइलेज)
गियरबॉक्स: मैनुअल, एएमटी और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक का ऑप्शन


