टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन ‘वेलफायर’ को बुधवार को भारतीय बाजार में पेश किया। कंपनी की यह लक्जरी कार खुद चार्ज होती है

हैदराबाद: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन ‘वेलफायर’ को बुधवार को भारतीय बाजार में पेश किया। कंपनी की यह लक्जरी कार खुद चार्ज होती है। टोयोटा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नयी वेलफायर ईंधन कम खपत में ग्राहकों को अच्छा अनुभव प्रदान करती है। साथ ही कार्बन उत्सर्जन भी कम करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टोयोटा ने बताया कि इसमें ढाई लीटर के चार सिलेंडर वाला गैसोलिन हाइब्रिड इंजन है जो 115 अश्वशक्ति की क्षमता प्रदान करता है। कंपनी ने कहा कि वेलफायर इंजन में दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक हाइब्रिड बैटरी भी है जो उत्सर्जन को कम करती है। यह कार चलने के दौरान खुद से चार्ज होती है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी के अनुसार नयी वेलफायर की देशभर के शोरूम में कीमत 79.5 लाख रुपये है। अब तक 180 इकाइयों की बुकिंग हो चुकी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)