सावन में हमेशा से ही भोजपुरी गानों की अलग ही पहचान होती है। लोग भोलेनाथ के गीतों को खूब पसंद करते हैं। 

मुंबई. भोजपुरिया संगीत प्रेमियों के बीच स्टारडम हासिल कर चुके समर सिंह का कांवर गीत 'बोलबम के साड़ी चाही...' यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सावन के दिनों में भक्त भोले नाम का प्रिंट वस्त्र पहनते हैं, जो कि वीडियो में भी महिला अपने पति से उसी कपड़े की डिमांड कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समर सिंह और कविता यादव ने दी आवाज

इस गीत को समर सिंह के साथ गायिका कविता यादव ने गाया है। वीडियो में एक्टिंग खुद समर सिंह और काजल राय ने की है। इसके डायरेक्टर सुनील बाबा हैं। गाने के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं। 

सिंगर ने दर्शकों का किया शुक्रिया

समर सिंह ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और कड़े संघर्ष के बदौलत आज जो मुकाम हासिल कर कामयाबी का परचम लहराया है, उसके लिए लोग समर सिंह के कायल हो गए हैं। सिंगर के गाये हुए कांवर गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। इतनी बड़ी सफलता मिलना समर सिंह के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। इस सफलता के लिए समर सिंह ने सभी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए शुक्रिया अदा किया है।