बॉलीवुड में जहां हर त्योहारों को फिल्मों में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है, वहीं भोजपुरी में भी इसकी कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। भारत में सेलिब्रेट किए जाने वाले त्योहारों को फिल्मों में अलग ही महत्व दिया गया है।

मुंबई. बॉलीवुड में जहां हर त्योहारों को फिल्मों में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है, वहीं भोजपुरी में भी इसकी कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। भारत में सेलिब्रेट किए जाने वाले त्योहारों को फिल्मों में अलग ही महत्व दिया गया है। अब गुरुवार को करवा चौथ पूरे देश में महिलाएं धूम-धूम से सेलिब्रेट कर रही हैं। वे पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सूरज डूबने से पहले महिलाएं उसे और चांद निकलने के बाद अर्ग देकर पति के हाथों से अपना व्रत तोड़ती है। ऐसे मौके पर आप भोजपुरी इन गानों के साथ करवा चौथ को स्पेशल बना सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'आज करवा चैथ है'

फिल्म 'जीना तेरी गली में' का गाना 'आज करवा चैथ है' में त्योहार को बखूबी फिल्माया गया है। इसे कल्पना ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इस फिल्म को 2013 में रिलीज किया गया था। मूवी में प्रदीप पांडेय ने और प्रियंका पंडित ने लीड रोल प्ले किया था। 

'निर्जल उपवास'

अजय श्रीवास्तव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'घरवाली बाहरवाली' में करवा चौथ को 'निर्जल उपवास' गाने में फिल्माया गया है। इसे 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी में मोनलिसा, रानी चटर्जी और नमित तिवारी ने लीड रोल प्ले किया था। 

'तिरिया के भिरिया रहे'

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली स्टारर फिल्म 'निरहुआ सटल रहे' में सॉन्ग 'तिरिया के भिरिया रहे' में करवा चौथ की झलक दिखाई गई है। इस गने को दिनेश ने खुद और कल्पना ने गाया है। 

'करवा चौथ के करिले त्योहार' 

अंजना सिंह और विराज भट्ट स्टारर फिल्म त्रिशूल का करवा चौथ सॉन्ग 'करवा चौथ के करिले त्योहार' में इस त्योहार की झलक देखने के लिए मिल रही है। इस गाने को ममता रौत ने गाया है। 

'कबहु ना साथ छूटे'

निरहुआ, आम्रपाली और मोनालिसा स्टारर फिल्म 'राजा बाबू' का गाना 'कबहु ना साथ छूटे' में करवा चौथ की झलक देखने के लिए मिलती है। इस गाने को कल्पना और पमेला जैन ने गाया है।