इस गाने में पवन सिंह के साथ दो हसीनाएं नजर आ रही हैं, एक है सौंदर्य शर्मा तो दूसरी हैं लेखा प्रजापति। इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। 

मुंबई. भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से अपने चाहनेवालों की लंबी लिस्ट तैयार कर चुके हैं। जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है वो कुछ ही घंटों में हिट लिस्ट में शुमार हो जाता है। उनका हर अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुई है। हालांकि यह गाना हिंदी फिल्म का है, लेकिन इस सॉन्ग को उन्होंने अपनी आवाज दी है और भोजपुरी का तड़का लगाया है। उनके इस गाने का नाम है 'तुमसा कोई प्यारा' है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने का क्लिप डालकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, 'तुमसा कोई प्यारा रिलीज हो गया है।' टिप्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया है। 10 दिसंबर को रिलीज इस गाने को कुछ ही घंटों में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लोग इसे लेकर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैंस ने गाना देखकर लिखा कि यह शख्स हमेशा प्रूव करता है कि क्यों इसे भोजपुरी इंडस्ट्री का लिजेंड कहा जाता है। एक यूजर्स ने लिखा,'मान गए आपकी आवाज को।'

हिंदी में भोजपुरी का मिलन लोगों को खूब भा रहा है

इस गाने में पवन सिंह के साथ दो हसीनाएं नजर आ रही हैं, एक है सौंदर्य शर्मा तो दूसरी हैं लेखा प्रजापति। इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं जबकि संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं. बता दें कि यह गाना हिंदी फिल्म खुद्दार का है। इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने आवाज दी है। तुमसा कोई प्यारा गाने के ओरिजनल गीतकार राहत इंदौरी, संगीतकार अनु मलिक थे। हालांकि भोजपुरी में बने इस गाने का मुखरा सिर्फ इस्तेमाल किया गया है। बाकि लाइनें बनाई गई हैं। हिंदी में भोजपुरी का मिलन लोगों को खूब रास आ रहा है। 

और पढ़ें:

Band Baaja Baaraat @ 11: सिर्फ इतनी फिल्मों में काम करने वाले Ranveer Singh है करोड़ों के मालिक

Sanjay Dutt के लिए जिस पत्नी ने छोड़ा सबकुछ, उसके आखिरी वक्त में पति लड़ा रहा था किसी और से इश्क

नई नवेली दुल्हन Katrina Kaif का देवर ने ऐसे किया वेलकम, पोस्ट शेयर कर इस नाम से पुकारा भाभी को