सपना चौधरी ने हरियाणा के अलावा भोजपुरी, बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ-साथ ही वे स्टेज शोज में भी हिस्सा लेती रहती हैं।

मुंबई. हरियाणवीं डांसर और रागिनी सिंगर सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे भोजपुरी गाने 'सइयां जी दिलवा मांगे रे...' पर जमकर नाचती हुई नजर आ रही हैं। इनका डांस देख कर भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी उनके डांस पर फिदा हो जाते हैं और वे भी खड़े होकर उनकी तारीफ में ताली बजाते हैं। साथ ही उनकी खूब तारीफ करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार में किया था स्टेज शो 

सपना चौधरी और खेसारी लाल का ये वीडियो बिहार के जहानाबाद का है। दोनों वहां स्टेज शो करने के लिए गए हुए थे। इस वीडियो को अभी तक 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने पर सपना चौधरी की डांस करने की ऐनर्जी कमाल की है। वो ऐसा डांस करती हैं कि उनके साथ ऑडियंश भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। सपना का डांस देखने के लिए भीड़ भी उमड़ी हुई है। असल में ये गाना भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की फिल्म का है। इसे कल्पना ने अपनी आवाज दी है। 

बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है डांसर

सपना चौधरी ने हरियाणा के अलावा भोजपुरी, बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ-साथ ही वे स्टेज शोज में भी हिस्सा लेती रहती हैं। सपना को टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से नेम और फेम मिला। वहां से लौटने के बाद उन्होंने भोजपुरी और हिंदी फिल्में साइन की थी। अब सपना का स्टारडम इतना है कि कोई भी वीडियोज और फोटोज उनकी सोशल मीडिया पर आती है तो वो चंद मिनटों में वायरल हो जाती है।