बताते चलें कि बाढ़ जिले में अनंत सिंह के घर से एके-47 मिला था। हत्या की साजिश रचने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया था। बाहुबली को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है। 

पटना (Bihar) । जेल में बंद अनंत सिंह चौथी बार मोकामा से विधायक बने हैं। इस बार वे आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। बता दें कि साल 2015 के चुनाव को उन्होंने जेल में रहकर भी जीता था, जिसके बाद उनका वर्चस्व और बढ़ गया था। इस चुनाव में उनके लिए उनकी पत्नी ने वोट मांगे थे, क्योंकि वो तब जेल में बंद थे। ऐसा ही इस बार भी हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनंत पर दर्ज है 38 केस
अनंत सिंह के ऊपर 38 मामले चल रहे हैं। इनमें मर्डर, जान से मारने की धमकी देना, किडनैपिंग, हथियार रखना जैसे मामले शामिल हैं। कुछ मामले आर्म्स एक्ट के तहत भी दर्ज हैं। इसके साथ ही तीन मामले आचार संहिता के उल्लंघन के भी हैं।

दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी थे अनंत सिंह
बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह सबसे ज्यादा धनवान प्रत्याशियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। उनके पास 68.56 करोड़ से अधिक की है। इसमें चल संपत्ति 18.49 तो अचल संपत्ति 50 करोड़ से अधिक की है।

जानवरों का भी रखते हैं शौक
अनंत सिंह को जानवरों का भी बहुत शौक है। उनके एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास 1.90 लाख रुपए के हाथी, घोड़े, गाय और भैंस हैं। वे साल 2005 में पहली बार पटना से 90 किलोमीटर दूर स्थित मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने थे।

इस आरोप में गए जेल
बताते चलें कि बाढ़ जिले में अनंत सिंह के घर से एके-47 मिला था। हत्या की साजिश रचने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया था। बाहुबली को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है।