भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। पहले लिस्ट में  25 प्रत्याशियों को सिंबल बांटें गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से अस्पताल में भर्ती मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह का नाम है, जिन्हें प्राणपुर से टिकट मिला है।  

पटना (Bihar ) । बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी। जिसे देखते हुए आज भाजपा ने 28 प्रत्याशियों को सिंबल बांट दिया है। सिंबल पाने वालों में सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज बबलू भी शामिल हैं, जो छातापुर से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गंभीर रूप से बीमार मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को प्राणपुर से टिकट मिला है। आइये देखे पूरी लिस्ट। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए, कहां से किसे मिला है सिंबल
राणा रणधीर सिंह मधुबन
प्रेम कुमार गया
प्रमोद कुमार मोतिहारी
विजय सिन्हा लखीसराय
कृष्ण कुमार ऋषि बनमनखी
ब्रजकिशोर बिंद चैनपुर
नंदकिशोर यादव पटना साहिब
रामनारायण मंडल बांका
विनय बिहारी लौरिया
रेणु देवी बेतिया
भागीरथी देवी रामनगर
अजय सिंह रक्सौल
पवन जायसवाल ढाका
सतीश राय राघोपुर
अवधेश पटेल हाजीपुर
नीरज बबलू छातापुर
तारकिशोर प्रसाद कटिहार
बिजय खेमका पूर्णिया
संजय सराबगी दरभंगा
जिवेश मिश्रा जाले
श्रेयशी सिंह जमुई
मनोज शर्मा गोह
रिंकी पांडेय भभुआ
निरंजन राम मोहनिया
निशा सिंह प्राणपुर