मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी। कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था, जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे। लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था। 

पटना (Bihar) । बिहार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का आज निधन हो गया।। वह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मंत्री के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने मीडिया ने दी है। बता दें कि करीब दो महीने पहले कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी ने पत्नी को दिया है टिकट
मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था, जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे। लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था। जिसके बाद भाजपा ने उनकी पत्नी निशा सिंह को उनकी जगह पहले ही प्राणपुर से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है, जो वहां से चुनाव लड़ रही हैं।

(फाइल फोटो-मंत्री विनोद सिंह को ब्रेम हेमरेज होने पर इसी एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।)
यह है राजनीतिक सफरनामा
विनोद सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही एक्टिव थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कटिहार जिला अध्यक्ष बनने के बाद इन्हें किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। उनकी गिनती बिहार में बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी। वो 2000 में विधायक थे। इसके बाद साल 2010 में चुनाव में कटिहार जिले के प्राणुपुर सीट से चार बार के विधायक महेंद्र नारायण यादव को हरा कर प्राणपुर में दोबारा कमल खिलाए थे। साल 2015 में फिर से एनसीपी के उम्मीदवार इशरत प्रवीण को हराकर विधायक बने थे। एनडीए से गठबंधन होने पर उन्हें नीतीश सरकार में खनन एवं भूतत्व मंत्री तथा बाद में पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।

नेताओं ने जताया शोक
विनोद कुमार सिंह के निधन पर बिहार के राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

(फाइल फोटो)