पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने पार्टी लीडर भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं, पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। उन्हें लेकर चर्चा है कि बीजेपी श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेंगी।

पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने पार्टी लीडर भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं, पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। उन्हें लेकर चर्चा है कि बीजेपी श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेंगी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वो आरजेडी में शामिल हो सकती थीं, लेकिन आज उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर सभी कयासों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी के साथ श्रेयसी ने शुरू की राजनीतिक चर्चा

काफी दिनों से मीडिया में श्रेयसी सिंह के राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह आरजेडी में शामिल होंगी। लेकिन अब साफ हो चुका है कि श्रेयसी सिंह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बीजेपी के साथ कर रही हैं। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। 

Scroll to load tweet…

कभी मां को बीजेपी ने कर दिया था सस्पेंड

दरअसल, श्रेयसी सिंह की मां पुतुल देवी बांका से चुनाव लड़ती थीं। 2014 में वह सांसद भी बनी थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका जेडीयू के खाते में चला गया। पुतुल सिंह इससे नाराज हो गईं और जेडीयू के गिरधारी यादव के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतर गई थीं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था।

श्रेयसी सिंह का प्रचार

नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह उस दौरान मैदान में नजर आई थीं। जब उनकी मां मां पुतुल सिंह चुनावी मैदान में थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के लिए वोट मांगे थे। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रख सकती हैं। अब इस पर मुहर लग गई है कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगी। श्रेयसी सिंह को लेकर चर्चा है कि वह बांका या जमुई के किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।