जेडीयू चीफ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दावा किया कि बिहार में अच्छे काम की वजह से एनडीए सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। 

पटना। जेडीयू चीफ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दावा किया कि बिहार में अच्छे काम की वजह से एनडीए सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। विपक्ष पर करारा हमला करते हुए नीतीश ने निश्चय संवाद में बिहार में एनडीए सरकार के काम को गिनाया। चुनाव की घोषणा के बाद ये नीतीश की दूसरी वर्चुअल रैली है। 

नीतीश की वर्चुअल रैली पार्टी कार्यालय से हुई। इसे पार्टी के सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। रैली से पहले नीतीश ने अपनी कैबिनेट के मंत्री विनोद सिंह के निधन पर शोक जताया। नीतीश ने कहा- बिहार में पहले काम नहीं होता था। आपदा के समय पीड़ितों को भटकना पड़ता था। लालू-राबड़ी देवी के शासन पर अटैक करते हुए नीतीश ने कहा- 15 साल तक पति-पत्नी का राज था। तब एक महीने में बिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 39 लोग जाते थे। हमारी सरकार ने मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था की तो अब एक महीने में औसतन 10 हजार लोग स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचते हैं।

बिहार में महिला-पुरुष दोनों का योगदान 
राज्य के विकास में महिला पुरुष के योगदान को लेकर उन्होंने कहा- "दोनों मिलकर काम करते हैं तभी राज्य का विकास तेजी से होता है। मैं तो राज्यसभा, लोकसभा में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में हूं। पार्टी में हमने महिलाओं को टिकट दिया है। लड़कियों को स्कूल पहुंचाया है। पोशाक और साइकिल योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया है।"
नीतीश का पूरा लाइव भाषण नीचे ट्वीट में है :- 

Scroll to load tweet…

आज नीतीश की वर्चुअल रैली ग्यारह विधानसभा सीटों को लेकर फोकस थी। नीतीश से पहले रैली को पार्टी नेताओं ने भी संबोधित किया। ये पहले फेज की सीटें हैं। मंगलवार को भी नीतीश निश्चय संवाद के तहत एनडीए उम्मीदवारों के लिए मुहिम चलाएंगे। मंगलवार को दो चरणों में रैली होगी। पहला चरण सुबह और दूसरा चरण दोपहर बाद 4 बजे शुरू होगा। 14 अक्तूबर से नीतीश की जनसभाओं का भी दौर शुरू होगा।