सीएम नीतीश कुमार ने कहा- पिछले कुछ सालों से काम किया और आगे भी लोगों की सेवा करते रहेंगे। नीतीश की रैली में जबर्दस्त भीड़ थी। 

बांका/भागलपुर/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने बांका से अपने अभियान की शुरुआत की। जेडीयू चीफ आज ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज में भी रैली हुई इसके अलावा। मुंगेर और मोकामा भी दो रैलियां हैं। विपक्ष पर तीखा हमला करते भागलपुर में हुए नीतीश ने कहा कि उन्होंने कभी भी झूठ और पब्लिसिटी का सहारा नहीं लिया। पिछले कुछ सालों से काम किया और आगे भी लोगों की सेवा करते रहेंगे। नीतीश की रैली में जबर्दस्त भीड़ थी। रैली को जेडीयू के सोशल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव टेलिकास्ट किया गया।

नीतीश कुमार एनडीए की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुख्यमंत्री का चेहरा भी हैं। उन्होंने कहा- "कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें हमने काम नहीं किया है। अब आगे मौका मिलेगा तो हम बिहार को सक्षम बनाएंगे, स्वावलंबी बनाएंगे। हमने सात निश्चय - 2 की घोषणा की है।" विपक्ष का नाम लिए बिना कहा- "कुछ लोग अपने झूठ के प्रचार के लिए, अपनी पब्लिसिटी के लिए, अनाप-शनाप कुछ भी बोलते हैं। हमारा कार्य सिर्फ काम करना है, सेवा करना और वो हम करते रहेंगे।"

Scroll to load tweet…

बिहार में गिनाई एनडीए सरकार की उपलब्धियां 
नीतीश ने कहा- "5 करोड़ 16 लाख लोग जल- जीवन- हरियाली अभियान के लिए बनी मानव श्रृंखला में शामिल हुए। एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया जो काम यहां होता है उसकी चर्चा यूनाइटेड नेशन में भी हो रही है। हमने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। 7 सितंबर को हमने पूरे काम का विवरण दिया है।"

Scroll to load tweet…

काम किया, उसके मेंटनेंस का जिम्मा भी हमारा 
जेडीयू चीफ ने कहा- "आपको हम बस यही कहने आए हैं, अब तक जितना काम हुआ अब उसके मेंटेनेंस का भी जिम्मा हमारा रहेगा। शौच और स्वच्छता का सम्पूर्ण ख्याल रखा जाएगा तो 90 प्रतिशत बीमारियों से ऐसे ही छुटकारा मिल जाएगा।महिलाओं की प्रतिष्ठा को बढ़ाते हुए हर जगह महिलाओं को आरक्षण दिया।" 

Scroll to load tweet…

जनता को सब जानकारी है 
नीतीश ने कहा- "आज महिलाएं सशक्त रूप से जनप्रतिनिधि का काम कर रही हैं। उनकी यह भागीदारी सुनिश्चित की है हमने। हर्ष होता है जब बात होती है उनसे। वो चाहे अनपढ़ हों लेकिन एक एक बात जानती हैं बैंक में कैसे क्या होगा? कहां से क्या काम होगा? सब जानती हैं। आपका नमन आपका अभिनंदन करने के लिए आज आपके समक्ष आया हूं। काम तो हम लोग हर क्षेत्र में किए हैं बाकी जनता सब जानती है।"