बिहार विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान AIMIM के विधायक द्वारा हिंदुस्तान के बजाय भारत बोलने के मामले ने एक विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने कहा कि अगर किसी को हिंदुस्तान शब्द बोलने से दिक्कत है, तो वो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते। नई विधानसभा के पहले सत्र में पहुंचे विधायक भी बने चर्चा का विषय।

पटना, बिहार. नई विधानसभा के पहले ही सत्र ने विवादों का जन्म दे दिया। बिहार विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान द्वारा शपथ के दौरान हिंदुस्तान के बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल किया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू(तस्वीर में) ने कहा कि अगर किसी को हिंदुस्तान शब्द बोलने से दिक्कत है, तो वो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते। बता दें कि इनके शपथ पत्र में उर्दू में हिंदुस्तान लिखा था। इस पर उन्होंने आसन से भारत बोलने की अनुमति मांगी। उन्हें अनुमति मिल गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विधायक का तर्क
विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि देश के संविधान में भारत शब्द का उल्लेख है, तो उन्होंने अगर हिंदुस्तान की जगह भारत बोला..तो क्या परेशानी? ईमान ने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले लोग गुलनाज के मामले से सदन को भटकाना चाहते हैं। बता दें कि वैशाली के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर 20 साल की एक युवती को जिंदा जला दिया गया था। घटना के 15 दिन बाद लड़की की मौत हो गई थी। विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने इस मामले का उठाया था।

सत्र के पहले दिन इस अंदाज में पहुंच विधायक
बिहार की 17वीं विधानसभा के पहले सत्र में सोमवार को 119 नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी ने शपथ दिलाई। बाकी के विधायकों को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान कई विधायक अलग अंदाज में सदन पहुंचे। ढाका से भाजपा के विधायक पवन जायसवाल राम नाम का गमछा डालकर विधानसभा आए।

जदयू एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर और बिहार के पूर्व मंत्री संजय झा विंटेज लुक वाली बैटरी चलित कार से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ाना देना चाहते हैं।