बिहार के पूर्णिया जिले में एक सरकारी स्कूल के चपरासी ने गणतंत्र दिवस की झांकी दिखाने के नाम पर 12 साल की  बच्ची से रेप करने की कोशिश की।


पूर्णिया( बिहार). पूर्णिया में एक सरकारी स्कूल के चपरासी ने झांकी दिखाने के नाम पर 12 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश की। लेकिन बच्ची के चीखने के बाद पास में मौजूद लोगों नें मासूम को दरिंदे से बचा लिया। पहले तो आरोपी को जमकर पीटा फिर पुलिस को सूचना दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला धमदाहा थाना के एक उच्च विद्यालय का है। जहां चपरासी प्रदीप मंडल ने अपने रिश्तेदार की एक बच्ची को स्कूल में 26 जनवरी की झांकी दिखाने के नाम पर स्कूल में लाया था। लेकिन जब शनिवार की शाम को स्कूल के सभी टीचर और स्टूडेंट अपने घर चले गए तो दरिदें चपरासी ने 12 वर्षीय मासू्म के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लेकिन गनीमत यह रही कि जब बच्ची विरोध में चिल्लाई तो पास मौजूद रहे युवकों ने उसकी आवाज सुनी और स्कूल में जा कर बच्ची को दरिंदे से बचाया।

बच्ची ने बताई आपबीती
 बाद मासूम ने बताया की आरोपी चपरासी उसका रिश्तेदार लगता है और उसे बहला फुसलाकर गणतंत्र दिवस की झांकी दिखाने के नाम पर स्कूल में लाया था। जिसके बाद युवकों ने मिलकर आरोपी चपरासी की जमकर पिटाई कर दी। और इसके बाद इसकी सूचना धमदाहा थाना और बच्ची के परिजनों को दी गई। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक इस घटना के बारे में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। जैसे ही आवेदन मिलता है वैसे ही आरोपी चपरासी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।