कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में बिहार पुलिस बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के अलग-अलग जिलों से पकड़े गए 40 विदेशी जमातियों को जेल भेज दिया गया है। इन सभी पर गैरकानूनी ढंग से देश में धर्म प्रचार का आरोप है।
सभी जमातियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
पकडे़ गए विदेशी जमातियों में बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मलेशिया के जमाती शामिल है। सभी पर वीजा नियम के उल्लंघन के साथ-साथ गैरकानूनी तरीके से भारत में धर्मप्रचार करने का आरोप है। सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार को बिहार पुलिस ने अररिया के जामा मस्जिद में क्वारेंटाइन में रखे गए 9 मलेशियाई नागरिक, नरपतगंज की रेवाही पंचायत के क्वारेंटाइन में रखे गए 9 बांग्लादेशी और धरमपुर मोहल्ले से पकड़े गए तब्लीगी जमात के 9 बांग्लादेशी नागरिकों को जेल भेज दिया है।
14 दिनों का क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद जेल
अररिया में इन सभी को एक अप्रैल को पकड़ा गया था। जिसके बाद सभी को ऐहतियातन क्वारेंटाइन में रखा गया था। इसके अलावा किशनगंज में 11 जमातियों को वीजा उल्लंघन के मामले में पकड़ा गया था। जिसमें एक मलेशिया और 10 इंडोनेशिया के नागरिक है। इसके अलावा बक्सर के नया भोजपुर ओपी क्षेत्र की मस्जिद से पकड़े गए 14 जमातियों को क्वारेंटाइन के बाद जेल भेजा गया है। इन 14 में से तीन मुंबई के जबकि 4 मलेशिया और 7 इंडोनेशिया के रहने वाले हैं।
जमातियों में कोरोना फैलने के बाद इन सभी लोगों को अलग-अलग जिलों से पकड़ा गया था। जिसके बाद कागजात की जांच में लगभग सभी वीजा नियम का उल्लंघन करते मिले।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

