मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक ऑटोरिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए है।

मुजफ्फरपुर. बिहार में मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक ट्रक ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ऑटोरिक्शा में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ घटनास्थल पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार लोग, हैदराबाद से आई एक ट्रेन से उतरकर अपने गांव जा रहे थे। मृतकों में ऑटोरिक्शा चालक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred