दरभंगा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डीएमसीएच में  पिछले 24 घंटे के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है तो इलाके लोगों को बच्चों को लेकर चिंता सताने लगी है।

दरभंगा. बिहार में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। वहीं अब वायरस की तीसरी लहर को लेकर भी खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को लेकर है। इसी बीच लोगों की चिंता में डालने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डीएमसीएच में पिछले 24 घंटे के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके के लोग अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से बच्चों की गई जान
दरअसल, इस घटना के बाद से दरभंगा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं डीएमससीएच मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि इन बच्चों में एक ढाई माह का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया था, जबकि तीन बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। यह तीनों बच्चों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी और उनमें निमोनिया के भी लक्षण थे। बिहार में शायद इतनी छोटी उम्र में बच्चे के कोरोना से ग्रसित होने का यह पहला मामला हो सकता है।

तीन बच्चे एक ही परिवार के थे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,तीन बच्चे एक ही परिवार के थे, जबकि दूसरा अन्य परिवार का था। बच्चों की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार मधुबनी के रहने वाले थे। 

24 घंटे पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे सभी बच्चे
सभी बच्चों का कोविड टेस्ट कराया गया था जिसमें एक ढाई महीने का बच्चा कोरोना से संक्रमित पाया गया जबकि बांकी तीन बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। परिवार ने रविवार सुबह ही बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया था। क्योंकि उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

Scroll to load tweet…