भाजपा के फायरब्रांड नेता और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समन जारी किया है। गिरिराज ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक ईसाई महिला को दफनाने से उसके परिवार को रोका था, नड्डा ने इसी मामले में उनपर कार्रवाई की है। 

बेगूसराय। बीते दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में गिरिराज सिंह ने एक ईसाई महिला की मौत के बाद उसके पार्थिक शरीर को क्रबिस्तान में दफनाने जा रहे काफिले को रोका था। उन्होंने मृत महिला के बेटे को समझाया था कि हिंदू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। लालच देकर हिंदूओं को ईसाई धर्म में बदला गया। उनके समझाने के बाद मृत महिला के पुत्र मनोज पासवान ने अपनी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रिति-रिवाज से किया था। ईसाई महिला के दफनाने से रोकने के मामले में अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह पर कार्रवाई की है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह के खिलाफ समन जारी किया है। बता दें कि शवयात्रा को रोककर परिजनों को समझाने का वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संविधान देता है धर्म चुनने और मानने की आजादी
भाजपा अध्यक्ष ने इस मामले में गिरिराज सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की है। बता दें कि भारतीय संविधान के अनुसार यहां रहने वाले हरएक व्यक्ति को अपना धर्म चुनने की आजादी है। भारत का कोई भी नागरिक अपनी धार्मिक मान्यताओं को मानने के लिए सांविधानिक रूप से स्वतंत्र है। लेकिन गिरिराज सिंह ने एक सांसद होते हुए ईसाई महिला की शवयात्रा को रोककर संविधान द्वारा लोगों को दी गई शक्ति का हनन किया था। परिजनों को समझाते हुए गिरिराज का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो अन्य धर्मों को कमतर बताते हुए हिंदू धर्म को सर्वोपरि बता रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

शव लदे वाहन को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोका था 
बता दें कि बेगूसराय के हर-हर महादेव चौक निवासी मनोज पासवान की मां का निधन बीते दिनों हो गया था। जिसके बाद मनोज अपनी मां के शव को लेकर दफनाने जा रहे थे। चूंकि मृत महिला ने ईसाई धर्म अपनाया था, इसकारण मनोज ईसाई धर्म के अनुसार मां का अंतिम संस्कार करने निकले थे। लेकिन रास्ते में ही बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने शव लदे वाहन को रोक लिया। उसे भाजपा कार्यालय लेकर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद सांसद गिरिराज ने परिजनों को समझाया कि हिंदू धर्म सर्वोपरि है। उनके समझाने के बाद महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रिति-रिवाज से किया गया था।