कटिहार की रहने वाली पीड़िता का निकाह अररिया जिला के मोहम्मद शमीम से लगभग 7 साल पहले हुआ था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालवाले महिला को दहेज की वजह से आए दिन परेशान करने लगे।  

कटिहार (बिहार). दहेज के चंद रुपए की खातिर ससुराल पक्ष ने घर आई दुल्हन के साथ जनावरों की तरह सलूक करने लगे। आरोपियों ने प्रताड़ित किया और बात न बनने पर उसे बेहोंश कर यूपी के कानपुर में देह व्यापार कराने वालेां की हाथाें में बेच दिया। जहां राेज उसके जिस्म की बेाली लगती थी। यहां चार साल बाद दलालों की चुंगल से भागकर मायके पहुंची पीड़िता ने पुलिस से अपनी आपबीती सुनाई। केाढ़ा थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर आराेपियेां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह घटना बिहार के अररिया जिले की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7 साल पहले हुई थी शादी
कटिहार थाना कोढ़ा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का निकाह अररिया जिला के मोहम्मद शमीम से लगभग 7 साल पहले हुआ था। आरेाप है कि जो भी संभव हुआ पिता ने दान-दहेज के रूप में दिया, लेकिन और दहेज की इच्छा पाले ससुराल पक्ष दुल्हन काे प्रताड़ित करने लगे। बात बढ़ने पर साल 2015 में पंचायत भी हुई, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने पीड़िता को घर रखने केा राजी हुए और अपने साथ ले गए, लेकिन दो दिन के बाद ही पीड़िता रहस्मय ढंग से लापता हो गई। 

4 साल बाद घर लौटकर सुनाई आपबीती
करीब 4 साल बाद अपने घर कटिहार पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने काेढ़ा थाने में तहरीर देते हुए मीडिया केा बताया कि दहेज न दे पाने पर शौहर और ससुरालवालों ने नशे की दवा देकर उसे बेहोश कर दिया था। बेहेाशी की हालत में कानपुर में चल रहे रेड लाइट एरिया में बेच दिया। जहां उसके जिस्म की रेाज बेाली लगती थी। उधर आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टिया मामला सही पाया गया है। कोढ़ा थाना में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसके लिए संभावित स्थानाें पर दबिश दी जा रही है।