घनश्याम 30 साल पहले लापता हो गया था। उसकी बहुत खोजबीन की गई लेकिन जब वो नहीं मिला तो परिजनों ने उसे मरा मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस स्टेशन से फोन आया कि आपका पति जिंदा है। वीडियो कॉल से पहचान हुई।

बक्सर. बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिस युवक को मरा समझ घर के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। वह 30 साल बाद अपने गांव वापस लौट आया है। यह देख घरवालों को पहले तो यकीन नहीं हुआ फिर उसकी पत्नी ने बाएं जांघ पर तिल देख उसकी पहचान की तो घरवाले माने। मामला बक्सर जिले के कोरानसराय गांव का है। गांव का युवक घनश्याम तेली 30 साल पूर्व लापता हो गया था। वह बक्सर के बस स्टैंड से गायब हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन भी की थी लेकिन वह नहीं मिला था। फिर उसे मरा हुआ समझ घर के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। लापता युवक के अचानक गांव लौटने से गांव वाले भी अचंभित है। हालांकि घनश्याम तेली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। उनकी उम्र भी 55 के पार हो गई है।

घरवालों ने फिर से कराई शादी, भोज भी हुआ
घनश्याम तेली के वापस लौट आने से उनकी पत्नी मुन्नी देवी काफी खुश हैं घरवाले और गांव वालों ने घनश्याम तेली और मुन्नी देवी की दोबारा से शादी करवाई। बैंड बाजे के साथ धूमधाम से दोनों की शादी की गई। भोज भी हुआ। मुन्नी देवी ने बताया कि 30 साल पहले पति लापता हुए थे। उस वक्त उनका एक बच्चा था। जबकि दूसरा बच्चा कोख में पल रहा था। 10 साल पहले उनके ससुर के निधन के बाद ससुर के साथ-साथ पति को भी मरा समझ उन लोगों ने पति का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म कर दिया था।

19 जुलाई को थाना से अचानक फोन आया कि उनके पति थाना में है। यह बात सुन पहले तो वह दंग रह गई। फिर अपने बेटे और दामाद को थाना भेजा। पति के बाएं जांघ पर तिल से उनकी पहचान की। बेटे और दामाद में वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पति की पहचान करवाई। 

पत्नी पर ही लगाते थे हत्या का आरोप
मुन्नी देवी ने बताया कि पति के लापता होने के बाद उन्हें काफी खोजा गया लेकिन वे नहीं मिले ससुराल वाले और गांव के कुछ लोग उन पर ही पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए ताना मारते थे। पति जब लापता हुए थे उनकी उम्र 25 साल की थी। उस वक्त उनके दो बच्चे थे। जबकि एक बच्चा पेट में पल रहा था। 5 साल के बाद पति नहीं मिले तो उनके पिता ने दूसरी शादी करने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पति वापस लौट आए हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

इसे भी पढ़ें- सुपौल में भीषण हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, जानकारी मिलते ही बेसुध हुए परिजन