बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बड़की गायघाट गांव में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां बेटा नहीं होने के कारण एक मां ने अपनी तीन बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने थाने जाकर खुद सरेंडर कर दिया। 

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर खुद थाने पहुंच गई और पुलिस को मर्डर करने का जो कारण बताया वो हैरान कर देने वाला था। दरअसल, घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बड़की गायघाट गांव की है। मां ने अपनी हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है औऱ शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला की शिकायत पर गांव पहंची महिला
महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मैंने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का नाम पंकी बताया जा रहा है। महिला ने अपने बयान में कहा कि मैंने गुरुवार की रात को अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी है औऱ उनका शव कमरे में पड़ा हुआ है। वहीं, गांव में वारदात का पता चलने के बाद सनसनी फैल गई है। 

बताया हैरान कर देने वाला कारण
महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति का नाम सुनील यादव है। जिन बेटियों को मारा है उसमें एक की उम्र 11 साल, 8 साल और तीसरी बेटी की उम्र 3 थी। महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां थी। तीन दिन पहले उसकी रिलेटिव (गोतनी) के एक बेटा हुआ था। बेटा होने की खबर मिलने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और फिर उसने ताकिये में दबाकर एक-एक कर अपनी तीनों बेटियों की हत्या कर दी। पिंकी की सास ने बताया कि सुबह जब उसने पिंकी को चाय बनाने के लिए आवाज दी तो वह घर में नहीं थी और तीनों बेटियों की मौत हो चुकी थी। बाद में पता चला कि पिंकी थाने गई है। उसने बताया कि बेटा बाहर रहता है। अभी उसे मामले की जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें- मम्मी गंदी हैं...पापा को भी मार डाला, बेटी ने बताई मां की शर्मनाक करतूत