शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारे पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

शिवहर (Bihar) । पत्नी के मोबाइल पर आए एक अनजान कॉल को लेकर पति शक करने लगा, जिसे लेकर दोनों में विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्साए पति ने अपनी ही पत्नी की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पूरनहिया थाना क्षेत्र के के बसंत पट्टी टोले की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
बसंत पट्टी के दूबे टोला के निवासी बच्चा दूबे की पत्नी नायडू देवी (45) के मोबाइल पर मंगलवार की रात कॉल आई, जिसके बारे में पति ने पूछा तो पत्नी ने कहा कि पता नहीं किसका था। अनजान नंबर से आए इस कॉल को लेकर पति ने पत्नी पर शक कर लिया, जिसे लेकर वह पत्नी की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी।

जेठ ने सुनाई पुलिस को ये कहानी
पूरहनिया थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के जेठ ने बताया कि उसका भाई नशा करता है और फोन पर आए नंबर को लेकर उसका अपने पत्नी से विवाद हो गया। जिसे लेकर उसने अपनी पत्नी को ईंट से कुचल-कुचल कर मार डाला है।

पुलिस ने कही ये बातें
शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारे पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

(प्रतीकात्मक फोटो)