मां के डांटने पर बेटी ने उठाया यह कदम। शिवनारायणपुर के छोटी कारीकादो गांव की घटना।

भागलपुर: बेटी रोज देर रात तक मोबाइल पर घंटों बतियाती थी। एक दिन मां ने उसे इस हरकत के लिए डांट दिया। बेटी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने फांसी लगा ली। घटना शिवनारायणपुर क्षेत्र के छोटी कारीकादो गांव की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


घर पर अकेली थी मनीषा

 17 वर्ष की मनीषा शिवनारायणपुर हाईस्कूल में नौवीं की छात्रा थी। घटना शुक्रवार की है। सुबह के समय रोज की तरह घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे। मनीषा उस दिन स्कूल नहीं गई थी और घर में अकेली थी। शाम को जब सभी लोग लौटे तो घर के अंदर का मंजर कुछ और ही था। अंदर मनीषा का शव फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक मनीषा की मौत हो चुकी थी। पुछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि, डांट से नाराज मनीषा ने यह कदम उठाया है।

शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।