घटना दक्षिण दिल्ली के नेब सराय की है। जहां एक व्यक्ति की हत्या के बाद उसके शव के साथ यौन संबंध बनाया गया। मामले में दिल्ली पुलिस ने पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   

पटना। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दलहाने वाली घटना सामने आई है। शराब पी रहे दो लोगों ने एक व्यक्ति की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके बाद लाश के साथ यौन संबंध बनाया। घटना को अंजाम देकर दोनों अपने घर भाग रहे थे। लेकिन पटना जंक्शन पर दिल्ली से पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पकड़ने दिल्ली से पहुंचे दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक की बहन ने पुलिस को बताया था कि उसने दो लोगों को शव निकालने की कोशिश करते देखा था। लेकिन जब उनसे पूछताछ की गई तो दोनों फरार हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब पीने के दौरान गाली देने से हुआ था विवाद
दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतक की बहन को इन्हीं दोनों पर हत्या का शक है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की। फिर मोबाइल लोकशन के आधार पर दिल्ली से पटना तक आरोपियों का पीछा किया गया। पटना जंक्शन से उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मंगलवार की शाम वे लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर गरमागरम बहस छिड़ गई। जिसके बाद उसका गला घोंट दिया और बाद में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। 

कानूनी प्रावधान के अनुसार होगी कार्रवाई
मामले की जानकारी देते हुए दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक की बहन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें इन दोनों को आरोपी बताया गया है। जिसके बाद पुलिस इन दोनों के पीछे लगी थी। अब इन्हें दिल्ली से जाया जाएगा। जहां इनके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस मामले में हत्या और फिर शव के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया रेयरेस्ट क्राइम है।