लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद जब अचानक प्रेमी छोड़कर चला गया, तो प्रेमिका को गुस्सा आ आया। वो हैदराबाद से मुंगेर पहुंची और प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठ गई।

मुंगेर. यहां शनिवार को एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने धरना दे दिया। वो प्रेमी की बेवफाई से खफा थी। बताते हैं कि 11 साल तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद प्रेमी अचानक घर छोड़कर हैदराबाद से मुंगेर आ गया था। दोनों वहां एक निजी कंपनी में काम करते थे। प्रेमिका ने कई बार प्रेमी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वो टालता रहा। आखिरकार प्रेमिका मुंगेर पहुंची और प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। वो प्रेमी के घरवालों से बात करना चाहती, लेकिन वे भी उसे नजरअंदाज कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने दिलाई घर में एंट्री

 प्रेमिका ने कहा कि वो प्रेमी से शादी करना चाहती है। जब प्रेमी और उसके घरवाले बात सुनने को तैयार नहीं हुए, तो मजबूरी में उसे धरने पर बैठना पड़ा। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के चलते घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने बड़ी मुश्किल से प्रेमिका को समझाया। बाद में प्रेमी के घरवालों को भी मनाकर प्रेमिका को घर के अंदर एंट्री दिलाई। पुलिस के मुताबिक, मुंगेर के कासिम बाजार थाना अंतर्गत लल्लू पोखर के रहने वाला उत्कर्ष का लंबे समय से लड़की के साथ लिव इन में था। इस मामले में दोनों परिवारवालों को समझाया गया है। इस पर भी अगर प्रेमी के परिजन नहीं समझेंगे, तो प्रेमिका पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती है।