बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित रूप से अपनी सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि कांस्टेबल जिले के बैरिया पुलिस लाइन स्थित डीएसपी पूर्वी के आवास पर तैनात था। जहां उसने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली।

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित रूप से अपनी सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि कांस्टेबल जिले के बैरिया पुलिस लाइन स्थित डीएसपी पूर्वी के आवास पर तैनात था। जहां उसने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आत्महत्या करने वाले कांस्टेबल का नाम पवन कुमार सिंह है 

 जयंतकांत ने बताया कि आत्महत्या करने वाले कांस्टेबल का नाम पवन कुमार सिंह है जो कि अरवल जिले के निवासी थे। 

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।यह पूछे जाने पर कि क्या कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है, जयंतकांत ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी आएगा बताया जाएगा।

कांस्टेबल पवन ब्रहमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) अमितेश कुमार के आवास पर तैनात थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)