फिल्म निर्माता शोभा कपूर और एकता कपूर के खिलाफ रिटायर सैनिकों ने कानूनी कार्रवाई की मांग मुजफ्फपुर जिला प्रशासन से की है। आर्मी व एयरफोर्स से रिटायर इन फौजियों ने इसके लिए एक हफ्ते की मोहलत दी है। एयरफोर्स एसोसिएशन ने भी मामले की कड़ी निंदा की है। साथ ही एकता कपूर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 

मुजफ्फपुर (Bihar) । सेना को अपमानित करने का आरोप फिल्म निर्माता शोभा कपूर और एकता कपूर पर लगा है। इनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत मुजफ्फपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने एक दिन पहले दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दोनों ने एक वेब सीरीज बनाई है। इसमें सेना के जवानों व उनकी वर्दी को तिरस्कृत किया गया है। बता दें कि इस मामले में 19 जून को सुनवाई करेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक सप्ताह की दी चेतावनी
बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में अपातकालीन बैठक में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया गया। बैठक में मुजफ्फरपुर जिला इकाई के सभी शाखाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो रिटायर फौजी सड़क पर उतरेंगे।

एकता कपूर पर प्रतिबंध लगाने की मांग