नगर निगम ने संस्था को शहर के कई इलाकों में भोजन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पास किया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि भामाशाह फाउंडेशन को निगम द्वारा सिर्फ स्थल चयन कर उपलब्ध कराया जाना है, जिसके लिए उनके द्वारा सेवा प्रदान करने के लिए अनुमति की मांग की गई है। इसके बदले में निगम फाउंडेशन से भाड़ा लेगा। 

पटना (Bihar) । नगर निगम पीपीई मॉडल पर काम कर रही है। अब 15 रुपए में सबसे सस्ता खाना उपलब्ध कराने निर्णय ली है। बता दें कि इसके लिए एक संस्था ने निगम से जमीन किराये पर मांगी है, जिसे निगम उपलब्ध करा रहा है, जबकि 15 रुपए में खाना देने की व्यवस्था संस्था द्वारा किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक थाली में भर जाएगा पूरा पेट
भामाशाह फाउंडेशन पटना में मात्र 15 रुपए में मरीजों और परिजनों को PMCH में पौष्टिक भोजन खिला रही है। इसमें 15 रुपए में दिन में चावल, दाल, सब्जी भुजिया और अचार दिया जाएगा, जबकि रात में 15 रुपए में 5 रोटी, दाल, सब्जी, भुजिया और अचार दिया जाता है। 

निगम के अधिकारियों ने कही ये बातें
नगर निगम ने संस्था को शहर के कई इलाकों में भोजन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पास किया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि भामाशाह फाउंडेशन को निगम द्वारा सिर्फ स्थल चयन कर उपलब्ध कराया जाना है, जिसके लिए उनके द्वारा सेवा प्रदान करने के लिए अनुमति की मांग की गई है। इसके बदले में निगम फाउंडेशन से भाड़ा लेगा।

इन जगहों पर है सस्ता भोजन उपलब्ध कराने का प्लान
मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स
अगमकुआं शीतला मंदिर
राजेंद्र नगर टर्मिनल के दोनों तरफ स्टेशन पर
बस स्टैंड में तीन जगह तीनों गेट पर
गांधी मैदान
एग्जीबिशन रोड पुल के नीचे
एनएमसीएच
कुर्जी
आईजीआईएमएस
सिविल कोर्ट के साथ कुल 18 जगहों पर भोजन की व्यवस्था करने का प्लान है, जहां गरीब मजदूर रहते हैं।