उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बिहार की एक होनहार बेटी जिंदा जल गई। इस घटना से मृतका के परिवार में मातम का माहौल बना है। डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाली लड़की की मौत से लोग सदमे में है।  

पटना। ठंड के मौसम में घर में रूम हीटर जलाकर सोने की आदत सामान्य है। लेकिन कई बार रूम हीटर जानलेवा बन जाता है। हीटर में बिजली की खपत ज्यादा होती है। ऐसे में उसके वायर गलने अथवा शॉर्ट सर्किट की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में रात में सोते समय कमरे में आग लगने की अथवा जानलेवा गैस फैलने की शिकायत मिलती रही है। ऐसी ही एक घटना में बिहार की एक होनहार बेटी बरेली में जिंदा जल गई। जबकि उसकी एक दोस्त (रूममेट) बुरी तरह से झुलस गई। मृतका की पहचान पटना के एसके पुरी स्थित सहजानंद पथ नार्थ निवासी सूरज शर्मा की बेटी सुकीर्ति शर्मा के रूप में हुई है। सुकीर्ति मेडिकल की स्टूडेंट थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूम मेट रितिका का चल रहा है इलाज
सुकीर्ति बरेली के एसआमएमएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंटर्न थी। घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन ने मृतका के परिजनों को दी। बताया जाता है कि देर रात करीब तीन बजे गर्ल्स पीजी के एक कमरे से तेज धुआं निकलता दिखा। जिसके बाद गार्ड ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जानकारी पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक कमरे में सो रही सुकीर्ति शर्मा और उसकी रूममेट रितिका बुरी तरह से झुलस चुकी थी। घटनास्थल पर ही सुकीर्ति की मौत हो गई। जबकि रितिका का इलाज चल रहा है। 

पुलिस कर रही मामले की छानबीन
आग लगने के प्रॉपर कारण की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि दोनों लड़कियां रूम हीटर ऑन कर सो गई होगी। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। इस घटना से पटना निवासी सूरज शर्मा के घर गमगीन माहौल है। परिजन रोते-रोते यह कहते मिले कि कभी सोचा नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुकीर्ति पढ़ने में बहुत तेज थी।