पटना में एक गर्ल्स हॉस्टल के संचालक का भाई शराब की रोज महफिल सजाता था। इतना ही नहीं वह अपने साथ हॉस्टल के कर्मचारियों को भी साथ बैठाकर शराब पिलाता था। लड़कियों ने इस बात पर कई बार आपत्ति भी जताई, लेकिन वो नहीं माना।

पटना. बिहार में शराबबंदी के लाख दावों के बाद भी हकीकत कुछ और ही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना में सामने आया है जहां एक गर्ल्स हॉस्टल के संचालक का भाई वहां शराब की रोज महफिल सजाया करता था। इतना ही नहीं आरोपी अपने साथ हॉस्टल के अन्य कर्मचारियों को भी साथ बैठाकर उन्हें नशा करवाता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कियों ने वीडियो कर दिया वायरल
आरोपी का नाम अभिषेक है और वह हॉस्टल के संचालक का भाई है। लड़कियों ने इस बात पर कई बार आपत्ति भी जताई, कि वो वहां बैठकर पार्टी करना बंद कर दे, लेकिन वो नहीं माना। फिर एक दिन लड़कियों ने हिम्मत दिखाई और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में छात्राओं का कहना है कि उन्हें आए दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हमने कई बार मना किया लेकिन किसी ने हमारी एक नहीं सुनी। इसके बाद हमने आखिर मैं वीडियो बनाने का सोचा।

सीबीआई अधिकारी के घर में चलती है गर्ल्स हॉस्टल
सोशल मीडिया में वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने हॉस्टल में छापेमारी के दौरान दो गार्ड को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस की सूचना मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जाता है जिस घर में यह हॉस्टल चलता है वह एक सीबीआई अधिकारी का घर है। जिसे हॉस्टल चलाने के लिए किराये पर दिया है।