पुलिस ने प्रेमिका को बरामद कर लिया। इसके बाद बयान के लिए न्यायालय में पेश किया। जहां प्रेमिका ने बरामदगी के बाद अपने स्वजनों के दबाव में प्रेमी पर जबरन अपहरण करने व शारीरिक संबंध बनाने को आरोप लगाया। इधर, आपसी रजामंदी के बाद दोनों पक्ष में आपसी सुलह हो गई और बिना जमानत कराए आरोपी अपनी पत्नी के साथ विश्वनाथ नगर में किराए पर एक मकान में रह रहा था।  

बेगूसराय (Bihar) । बीवी की एक गलती से पति को जेल जाना पड़ा। दरअसल दोनों ने फेसबुक पर प्यार करने के बाद भागकर शादी की थी। इसके बाद पकड़े जाने पर पत्नी ने परिवार वालों के दबाव में आकर झूठा बयान कोर्ट में दे दी। हालांकि मामला सुलह-समझौते के आधार शांत हो गया था और दोनों किराए के मकान में साथ रहने लगे थे। लेकिन, कानून की नजर में आरोपी गुनाहगार था, जिसे बेगूसराय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आज उसका चालान न्यायालय भेज दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसपास के लड़का और लड़की के बीच फेसबुक से नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद दोनों मिलने लगे थे। कुछ दिनों के बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली। जिसके बाद स्वजनों ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया था। लड़की के न मिलने पर परिवार के सदस्यों ने नगर थाने ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करा दी थी।

परिवार के दबाव में आकर दिया बयान
पुलिस ने प्रेमिका को बरामद कर लिया। इसके बाद बयान के लिए न्यायालय में पेश किया। जहां प्रेमिका ने बरामदगी के बाद अपने स्वजनों के दबाव में प्रेमी पर जबरन अपहरण करने व शारीरिक संबंध बनाने को आरोप लगाया। इधर, आपसी रजामंदी के बाद दोनों पक्ष में आपसी सुलह हो गई और बिना जमानत कराए आरोपी अपनी पत्नी के साथ विश्वनाथ नगर में किराए पर एक मकान में रह रहा था। 

(प्रतीकात्मक फोटो)