बक्सर एसपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लगभग तीन वर्षों पूर्व की विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  

बक्सर (BIHAR) । पति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर पहले हत्या की। इसके बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। यह घटना जिले के ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के ब्रम्हपुर चौराहे की है। वहीं, घटना को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच करीब तीन साल से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता जा रहा है। एक दूसरे से काफी खफा रह रहे थे। जीवन-यापन के लिए पत्नी ने ब्रम्हपुर बाजार के कुमार मॉल में नौकरी शुरू कर दी थी। शुक्रवार की सुबह जब वो अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दरम्यान सनकी पति ने उसकी हत्या कर दी।

गांव के लोगों ने सुनाई ये कहानी
कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्नी के अवैध संबंध की वजह से दोनों में अनबन थी। इससे तंग आकर पति ने यह कदम उठाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मना करने पर आरोपी धमकी देते हुए अपने पास किसी को आने नहीं दे रहा था। स्थानीय लोगों ने ईट पत्थर से हमला कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, मगर आरोपी हाथ में हथियार लिए सीधे थाने जा पहुंचा।

एसपी ने कही ये बातें
बक्सर एसपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लगभग तीन वर्षों पूर्व की विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
(प्रतीकात्मक फोटो)